home page

तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी, पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित

 | 
तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी, पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित


कूचबिहार, 25 मार्च (हि. स.)। दिनहाटा के चौधरीहाट इलाके में बुधवार को चुनावी प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच आमना-सामना होने से तनाव फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनहाटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय रॉय जब दो नंबर ब्लॉक के चौधरीहाट क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, तभी तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाकर साहेबगंज थाने की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि, इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उकसाने के आरोप लगाए है। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार