रिषड़ा स्टेशन पर दून एक्सप्रेस में आग की हड़कंप, 30 मिनट से अधिक देर तक रुकी रही ट्रेन
| Oct 25, 2026, 13:26 IST
हुगली, 25 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के रिषड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात दून एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण 13009 अप हावड़ा–योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस को 30 मिनट से अधिक समय तक रोके रखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:25 बजे ट्रेन के रिषड़ा स्टेशन से गुजरने के दौरान ट्रेन के अगले हिस्से में इंजन के पैंटोग्राफ के पास आग लग गई। खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
हालांकि, आग लगने की घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और रेलवे की ओर से क्या कदम उठाए गए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल घटना को लेकर रेलवे की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

