home page

दांतन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

 | 
दांतन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत


पश्चिम मेदिनीपुर, 14 मई (हि. स.)। जिले के दांतन रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह स्टेशन के पास एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। उन्होंने दांतन स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर स्टेशन मास्टर और रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को दांतन ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि वह ट्रेन से गिर गया था। घटना की सटीक वजह जानने के लिए रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता