home page

आसनसोल में मलय घटक के समर्थन में सांसद देव का रोड शो

 | 
आसनसोल में मलय घटक के समर्थन में सांसद देव का रोड शो


आसनसोल में मलय घटक के समर्थन में सांसद देव का रोड शो


आसनसोल में मलय घटक के समर्थन में सांसद देव का रोड शो


आसनसोल, 02 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत पश्चिम बर्दवान जिले में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसी क्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से उम्मीदवार मलय घटक ने भी अपना नामांकन निर्धारित समय से पहले निर्वाचन अधिकारी को सौंपने की बात कही।

नामांकन के इस खास मौके पर मलय घटक के समर्थन में टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और सांसद (देव अधिकारी) आसनसोल पहुंचे। वे कोलकाता से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसबी गराई रोड स्थित रामसायर मैदान के अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। वहां मलय घटक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद देव और मलय घटक एक खुली छत वाली गाड़ी में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। रामसायर मैदान से शुरू हुआ यह रोड शो आसनसोल ग्राम क्षेत्र से होते हुए एसबी गराई रोड के रास्ते अदालत परिसर के पास स्थित घड़ी मोड़ तक पहुंचकर समाप्त हुआ।

इस दौरान देव को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर मलय घटक ने कहा कि उन्होंने सोच-समझकर इस शुभ दिन को नामांकन के लिए चुना है। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार द्वारा पश्चिम बर्दवान और आसनसोल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, काजी नजरुल यूनिवर्सिटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी सुविधाएं इसका प्रमाण हैं।

चुनावी नामांकन और रोड शो के साथ ही आसनसोल में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा