माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर तृणमूल का शक्ति प्रदर्शन
सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (हि. स.)। चुनावी माहौल के बीच माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाते हुए विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। तृणमूल प्रत्याशी शंकर घोष ने रविवार को करीब 15 किलोमीटर लंबी रैली के जरिए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया।
यह रैली नक्सलबाड़ी के रथखोला से शुरू होकर बस स्टैंड, रुकमजोत, केटुगाबुर, मल्लाबाड़ी, बड़ा मनिराम, छोटा मनिराम होते हुए हाथीघिसा समेत लगभग 20 गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान मालाकार कभी गाड़ी के ऊपर खड़े होकर तो कभी सीधे लोगों के बीच जाकर वोट की अपील करते नजर आए। रैली में जिला चेयरमैन संजय टिबरेवाल और विधानसभा कोऑर्डिनेटर अरुण घोष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी शंकर मालाकार ने कहा कि बड़े विधानसभा क्षेत्र में हर घर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और संगठन के प्रयास से प्रचार लगातार मजबूत हो रहा है।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी भी इस सीट से चुनाव लड़े, तब भी हार जाएंगे। जितना वह यहां आएंगे, भाजपा का वोट उतना ही कम होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

