home page

बीरभूम में हत्या और हिंसा मामलों में तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

 | 
बीरभूम में हत्या और हिंसा मामलों में तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार


बीरभूम, 29 मई (हि. स.)। जिले के महम्मदबाजार ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष काली प्रसाद बनर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपित को शुक्रवार को सिउड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि केवल काली बनर्जी ही नहीं, बल्कि महम्मदबाजार ब्लॉक के एक अन्य तृणमूल अध्यक्ष तापस सिन्हा को भी 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में गुरुवार रात उत्तर बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, महम्मदबाजार पंचायत समिति की तृणमूल की पूर्व अध्यक्ष शम्पा महारा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक साथ ब्लॉक के तीन तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी से जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता