बिहार से तृणमूल नेता इमरान खान गिरफ्तार, वसूली और धमकी देने का आरोप
| Sep 24, 2026, 15:16 IST
हुगली, 24 सितंबर (हि. स.)। हुगली जिले के रिषड़ा नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जाहिद हसन खान के भतीजे और तृणमूल नेता इमरान खान को श्रीरामपुर थानेकी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस उसे बिहार से श्रीरामपुर थाने लेकर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ वसूली, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी धृत तृणमूल नेता को दौड़ाते हुए थाने के अंदर ले गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान को गुरुवार को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

