धन उगाही के आरोप में पंचायत उप प्रधान गिरफ्तार
| Aug 21, 2026, 15:11 IST
बीरभूम, 21 अगस्त (हि. स.)। जिले के नानूर में उचकरन ग्राम पंचायत के उप प्रधान तृणमूल नेता शहिदुल आलम उर्फ फुलबाबू को नानूर पुलिस ने गुरुवार रात उचकरन गांव में उनके घर से आवास योजना का लाभ देने के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
आरोप है कि उचकरन गांव के एक निवासी ने आरोप लगाया कि आवास योजना के तहत घर दिए जाने के नाम पर उससे पैसे लिये गये। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की और उप प्रमुख को हिरासत में ले लिया।इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। आरोपित तृणमूल नेता के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहिदुल एक राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ था। नानूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

