home page

आपराधिक मामलों में गिरफ्तार तृणमूल श्रमिक नेता श्यामसुंदर दत्त को अदालत ने जेल हिरासत में भेजा

 | 
आपराधिक मामलों में गिरफ्तार तृणमूल श्रमिक नेता श्यामसुंदर दत्त को अदालत ने जेल हिरासत में भेजा


बांकुड़ा, 15 मई (हि.स.)। मारपीट, जान से मारने की धमकी और वसूली के मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के नेता श्यामसुंदर दत्त उर्फ श्यामा की और से दायर जमानत आवेदन खारिज करते हुए अदालत ने जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को बांकुड़ा शहर के लालबाजार स्थित हिंदू स्कूल मैदान इलाके में एक व्यक्ति पर हमला और हत्या की कोशिश का आरोप सामने आया था। इसी मामले की जांच के दौरान बांकुड़ा सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात श्यामसुंदर दत्त को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और न्यायाधीश ने जेल हिरासत का आदेश दिया।

आरोपित के वकील ने अदालत में जमानत की मांग की थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।

श्यामसुंदर दत्त का कहना है कि उन्हें गुरुवार रात थाने बुलाया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया गया है।

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों के एक वर्ग का आरोप है कि आरोपित लंबे समय से इलाके में दबदबा बनाकर वसूली, मारपीट और जमीन कब्जाने जैसे कार्यों में शामिल था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता