धनियाखाली में रंगदारी, धमकी और मारपीट के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार
| Aug 12, 2026, 18:32 IST
हुगली, 12 अगस्त (हि. स.)। रंगदारी वसूली, धमकी देने और मारपीट के आरोप में धनियाखाली पुलिस ने बुधवार तृणमूल नेता सौमेन पाल उर्फ पोटल को गिरफ्तार किया है। उन्हें धनियाखाली की विधायक असीमा पात्र का करीबी बताया जाता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौमेन पाल के खिलाफ रंगदारी वसूली, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें चंदननगर अदालत में पेश किया गया।
गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद धनियाखाली के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही, घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

