home page

बिष्णुपुर के तृणमूल नेता सुब्रत दत्ता गिरफ्तार

 | 
बिष्णुपुर के तृणमूल नेता सुब्रत दत्ता गिरफ्तार


बांकुड़ा, 29 जुलाई (हि.स.): बिष्णुपुर के तृणमूल कांग्रेस नेता सुब्रत दत्ता उर्फ गोप को पुलिस ने मंगलवार रात पत्रासयार रोड से गिरफ्तार किया है। उन पर एक नाबालिग की अप्राकृतिक मौत के मामले में शिकायत दर्ज करने में बाधा डालने और सबूत नष्ट करने का आरोप है। उन्हें बुधवार को बिष्णुपुर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल नेता सुब्रत विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से ही फरार बताए जा रहे थे। पुलिस ने कुछ दिन पहले सुब्रत दत्ता की पत्नी को गिरफ्तार किया था। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने सुब्रत की तलाश तेज कर दी है। आखिरकार, मंगलवार रात पुलिस ने उन्हें पत्रासयार से गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा