home page

आईपैक का काम बंद होने की खबर फर्जी : तृणमूल

 | 
आईपैक का काम बंद होने की खबर फर्जी : तृणमूल


कोलकाता, 19 अप्रैल (हि. स.)। चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी) ने राज्य के कर्मचारियों को 20 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। ई-मेल के जरिए यह संदेश दिया गया है। रविवार सुबह से ही इस संबंध में खबरें सामने आने लगीं। इनमें कहा गया कि यह संस्था फिलहाल राज्य में अपना काम बंद कर चुकी है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस खबर को फर्जी बताया है।

उल्लेखनीय है कि आईपैक लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस की परामर्शदाता संस्था के रूप में काम कर रही है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह खबर पूरी तरह “फर्जी” है। आईपैक योजना के अनुसार चुनाव प्रचार के काम में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि हमने एक समाचार रिपोर्ट देखी है, जिसमें दावा किया गया है कि आईपैक ‘आने वाले 20 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल में अपनी गतिविधियां बंद कर चुका है’। यह दावा पूरी तरह निराधार है और भ्रम फैलाने की एक जानबूझकर की गई कोशिश प्रतीत होती है। आईपैक की पश्चिम बंगाल टीम एआईटीसी के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई है और पूरे राज्य में तय योजना के अनुसार प्रचार अभियान जारी है। इस तरह की खबरें स्पष्ट रूप से असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक सुनियोजित कोशिश हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता