home page

डानकुनी के तृणमूल पार्षद सूर्य दे गिरफ्तार

 | 
डानकुनी के तृणमूल पार्षद सूर्य दे गिरफ्तार


हुगली, 21 मई (हि. स.)। डानकुनी नगरपालिका के वार्ड संख्या 18 के पार्षद और तृणमूल नेता सूर्य दे को डानकुनी थाने की पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें गुरुवार को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

बताया गया है कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि यह घटना 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई थी, लेकिन आरोपित के डर से पीड़ित उस समय थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करा सका था। बाद में सरकार बदलने के बाद पीड़ित ने दोबारा शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद गुरुवार तड़के डानकुनी स्थित उनके घर से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एसआईआर की अंतिम सूची में अपना नाम मृत दिखाए जाने को लेकर सूर्य दे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। बाद में उन पर संबंधित बीएलओ के साथ मिलीभगत कर खुद ही अपना नाम मृतकों की सूची में शामिल करवाने का आरोप लगा था। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा हुई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय