पश्चिम मेदिनीपुर की 15 सीटों पर तृणमूल ने उम्मीदवार घोषित किए
कोलकाता, 17 मार्च (हि. स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों के नाम सामने आते ही कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने हरे अबीर उड़ाकर तथा बाजे-गाजे के साथ खुशी मनाई।
जारी सूची के अनुसार, दांतन से मानिक माइती, केशियाड़ी से रामजीवन मांडी, नारायणगढ़ से प्रतिभा रानी माइती, खड़गपुर सदर से प्रदीप सरकार और खड़गपुर से दिनेन राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह सबंग से मानस भुइयां, पिंगला से अजीत माइती, मेदिनीपुर से सुजय हाजरा, शालबनी से श्रीकांत महतो और गड़बेता से उत्तरा सिंह हाजरा को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा केशपुर से शिउली साहा, डेबरा से राजीव बनर्जी, दासपुर से आशीष हुदैत, घाटाल से श्यामली सरदार तथा चंद्रकोणा से सूर्यकांत दलुई को उम्मीदवार बनाया गया है।
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जिले में चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

