home page

तृणमूल उम्मीदवार कुल्टी विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान

 | 
तृणमूल उम्मीदवार कुल्टी विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान


आसनसोल, 29 मार्च (हि. स.)। कुल्टी विधानसभा सीट से तृणमूल के उम्मीदवार ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। रविवार को उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों का दौरा किया, जहां वे घर-घर जाकर लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और राज्य में पिछले 15 वर्षों में के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान अभिजीत घटक ने कहा कि तृणमूल सरकार ने बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए उनका सहयोग जरूरी है। उनका कहना था कि पार्टी केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि कुल्टी के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। कुछ लोगों ने इलाके में मूलभूत सुविधाओं की कमी और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पिछले विधायक क्षेत्र में ज्यादा नजर नहीं आए, जिससे जनता में असंतोष बढ़ा है।

इन शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत घटक ने आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो वे लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर समय जनता के साथ खड़ा रहना उसका कर्तव्य है।

अभिजीत घटक के नेतृत्व में तृणमूल ने यह संकेत दे दिया है कि वह इस सीट को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा