home page

नारायणगढ़ के मकरामपुर में तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस

 | 
नारायणगढ़ के मकरामपुर में तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस


पश्चिम मेदिनीपुर, 10 अप्रैल (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार को और तेज कर दिया। मकरामपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा रानी माइती के समर्थन में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

यह जुलूस तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के पहल पर आयोजित किया गया था। जुलूस में घाटाल जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा पिंगला विधानसभा के तृणमूल प्रत्याशी अजीत माइती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आम लोगों से तृणमूल प्रत्याशी प्रतिभा रानी माइती के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर मकरामपुर क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मी सीत, क्षेत्रीय युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सौमेन करण सहित अन्य कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सभा के दौरान अजीत मायती ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में विकास की धारा लगातार जारी है। नारायणगढ़ में तृणमूल प्रत्याशी प्रतिभा रानी माइती के प्रति लोगों का व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर जनता के बीच जा रहे हैं और उन्हें विकास के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता