तृणमूल का लोकतांत्रिक अधिकार है झमेला करना : शांतनु ठाकुर
बनगांव, 29 अप्रैल (हि. स.)। दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुई अशांति को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झमेला और अशांति करना तृणमूल का लोकतांत्रिक अधिकार बन गया है। जहां भी गड़बड़ी होगी, वहां केंद्रीय बल अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के कैडर लोगों को वोट देने नहीं आने देंगे, तो ऐसे स्थानों पर केंद्रीय बल जरूर जाएंगे। यह नहीं हो सकता कि गड़बड़ी हो और केंद्रीय बल वहां न पहुंचे।
भाजपा नेता ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में भारी सीटों से जीत हासिल करेगी। बनगांव की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
हाल के दिनों में ‘दबंग’ और ‘पुष्पा’ को लेकर उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आए हैं, वे जिम्मेदार व्यक्ति हैं और अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इस तरह की बातों को लेकर अनावश्यक नाटक करने से कोई फायदा नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

