कोलकाता पुलिस ने महिलाओं के लिए आयोजित किया 'तेजस्विनी' कार्यशाला
| Feb 24, 2026, 16:12 IST
कोलकाता, 24 फ़रवरी (हि. स.)। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार सुबह महिलाओं के लिए 'तेजस्विनी' कार्यशाला का आयोजन किया। पुलिस एथलेटिक क्लब में कोलकाता पुलिस की पहल पर आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को आत्मसुरक्षा और सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई। यह कार्यशाला पहले भी आयोजित की गई थी, जिसकी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी।
'तेजस्विनी' कार्यशाला के बारे में कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार ने कहा कि यह कार्यशाला इसलिए आयोजित की गई क्योंकि कुछ लोग सड़क पर या कहीं भी महिलाओं को परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे हालात में, महिलाओं को अक्सर सेल्फ-डिफेंस कला का इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा करना नहीं आता और कभी-कभी वे खुद को बेबस महसूस करती हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

