home page

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर राजनीतिक रंग न देने की अपील : गौतम देव

 | 
किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर राजनीतिक रंग न देने की अपील : गौतम देव


सिलीगुड़ी, 24 मार्च (हि. स.)। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में किसी भी तरह का राजनीतिक रंग न देने की अपील करते हुए मेयर गौतम देव ने दोषी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

मंगलवार शाम को गौतम देव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार वार्ड एक के पार्षद संजय पाठक और बोरो चेयरमैन गार्गी चटर्जी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने परिवार के साथ लंबी बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान गौतम देव ने सभी से अपील की कि इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहा जाए। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर एक में किशोरी असामान्य मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि उसी इलाके के आमिर अली के साथ उसका लंबे समय से संबंध था। परिवार का दावा है कि शादी का प्रस्ताव रखने पर युवक ने बात टाल दी, जिसके बाद ही किशोरी का फंदे से लटका हुआ पाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार