जलपाईगुड़ी में टास्क फोर्स की छापेमारी
जलपाईगुड़ी, 02 अगस्त (हि. क्षयस.)। आम लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए रविवार को जलपाईगुड़ी शहर के दिनबाजार में टास्क फोर्स ने अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस के साथ एनफोर्समेंट ब्रांच (ईबी) के अधिकारी भी मौजूद रहे।अभियान के दौरान बाजार में सब्जियों, अंडों सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों के थोक और खुदरा दामों की जांच की गई। जांच में यह शिकायत सामने आई कि कई सब्जियां थोक कीमत की तुलना में दोगुनी से भी अधिक दाम पर बेची जा रही हैं। इस पर अधिकारियों ने विक्रेताओं से बातचीत कर अधिक कीमत वसूलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिस और ईबी की ओर से दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि अनावश्यक रूप से अधिक कीमत ली गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि आम लोग जरूरी वस्तुएं उचित कीमत पर खरीद सकें और बाजार में कृत्रिम मूल्य वृद्धि पर रोक लगाई जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

