home page

तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे पर राज्यपाल आरएन रवि ने जताया दुख

 | 
तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे पर राज्यपाल आरएन रवि ने जताया दुख


कोलकाता, 22 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।सोमवार को लोक भवन की ओर से जारी बयान में राज्यपाल आर. एन. रवि ने कहा कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुई इस दुखद घटना में बहुमूल्य जीवन के नुकसान से वह अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक सीफूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से पांच महिला श्रमिकों की मौत हो गई। इस जहरीली गैस की चपेट में आने से 60 से अधिक मजदूर बीमार हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता