home page

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर “सिंडिकेट राज” के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

 | 
न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर “सिंडिकेट राज” के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल


सिलीगुड़ी, 07 मई (हि. स.)। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन इलाके में कथित “सिंडिकेट राज” को लेकर बढ़ते आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक स्टेशन परिसर में पहुंचकर आम लोगों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से इलाके में विभिन्न सेवाओं और व्यवसायों पर सिंडिकेट का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे आम लोग और छोटे व्यापारी परेशान हैं।

नेताओं का कहना है कि सिंडिकेट के कारण लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कई बार उन्हें जबरन खास समूहों से ही सेवाएं लेने के लिए मजबूर किया जाता है। भाजपा ने इस अभियान के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और किसी भी तरह की जबरदस्ती के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। साथ ही प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग भी की गई।

स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं।

भाजपा ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार