home page

तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के पिता का निधन

 | 
तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के पिता का निधन


जलपाईगुड़ी, 21 मार्च (हि.स.)। गोल्डन गर्ल के रूप में मशहूर विख्यात एथलीट और राजगंज सीट से तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के पिता पंचानन बर्मन के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

शनिवार तड़के सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में पंचानन बर्मन ने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। पिता की बीमारी के कारण स्वप्ना बर्मन पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके पास रहकर देखभाल कर रही थीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी कर रही थीं।

पिता के निधन से स्वर्ण पदक विजेता एथलीट से नेता बनी स्वप्ना बर्मन गहरे सदमे में है।

इस घटना से राजगंज क्षेत्र में शोक का माहौल है और राजनीतिक जगत से भी लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार