home page

स्वर्ण पदक विजेता एथलीट स्वप्ना बर्मन के घर में आगजनी पर विवाद, परिवार-पड़ोसियों ने उठाए सवाल

 | 
स्वर्ण पदक विजेता एथलीट स्वप्ना बर्मन के घर में आगजनी पर विवाद, परिवार-पड़ोसियों ने उठाए सवाल


जलपाईगुड़ी, 16 मई (हि.स.)। जिले के राजगंज विधानसभा चुनाव में हार के बाद स्वप्ना बर्मन के कालियागंज स्थित पुराने घर में आग लगने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले को लेकर अब उनके अपने परिवार और पड़ोसियों ने ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

शनिवार को स्वप्ना खुद स्कूटर चलाकर जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस थाने पहुंची और आगजनी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि चुनाव हारने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है।

दूसरी ओर इस घटना पर स्वप्ना के चाचा और स्थानीय लोगों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए है। उनका कहना है कि यह आगजनी “खुद रचा हुआ ड्रामा” हो सकता है, ताकि दूसरों को फंसाया जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वोट न देने पर धमकियां दी गई थी। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि आग लगने के वक्त भारी बारिश हो रही थी, ऐसे में घटना संदिग्ध लगती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वप्ना ने पहले भी गांव के कुछ युवकों पर केस दर्ज करवाया था और चुनाव से पहले धमकाया था।

इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए स्वप्ना बर्मन ने कहा— हार के बाद कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे है। उन पर दबाव डाला जा रहा है कि परिवार माफी मांगे और पुराने एफआईआर वापस ले। भावुक होकर उन्होंने कहा “अगर सब लोग हमारे खिलाफ हैं, तो हमें मार ही दें!”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे लालच में राजनीति में नहीं आई, बल्कि लोगों की सेवा के लिए आई है।

घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना अहम होगा कि यह मामला राजनीतिक विवाद है, पारिवारिक कलह है या वास्तव में कोई साजिश।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार