राजगंज सीट पर पिछड़ीं स्वप्ना बर्मन, विधायक बनने का सपना अधूरा
जलपाईगुड़ी, 04 मई (हि. स.)। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जलपाईगुड़ी के राजगंज (एससी) सीट से चुनाव लड़ा।
उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश सरकार और कांग्रेस के तुषार कांति राय मैदान में है।
मार्च 2026 में ब्रात्य बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य की मौजूदगी में उन्होंने तृणमूल में शामिल हुई थीं। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने रेलवे की नौकरी भी छोड़ दी, लेकिन बाद में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
मतगणना के सात राउंड के बाद राजगंज सीट पर स्वप्ना बर्मन 15 हजार 762 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार दिनेश सरकार बढ़त में हैं। फिलहाल भाजपा को 64 हजार 672 वोट और तृणमूल को 48 हजार 910 वोट मिले है।
राजगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
स्वप्ना बर्मन देश के लिए एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला हेप्टाथलीट रही हैं, इस बार “भूमिकन्या” के तौर पर तृणमूल की प्रमुख उम्मीदवार बनी।
हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के भीतर भी असंतोष देखा गया था। अब चुनावी नतीजों में पिछड़ने के चलते विधायक बनने का उनका सपना अधूरा रह गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

