home page

मतदान केंद्र पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, मोबाइल इस्तेमाल के आरोप पर बीएलओ को लगाई फटकार

 | 
मतदान केंद्र पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, मोबाइल इस्तेमाल के आरोप पर बीएलओ को लगाई फटकार


पूर्व मेदिनीपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन सुबह शुभेंदु अधिकारी ने अपने बूथ पर वोट डाला। नंदीग्राम में नंदनायक घर के बूथ पर मतदान करने के बाद वह ब्रजमोहन तिवारी हाई स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां शिकायत सामने आई थी।

आरोप था कि वहां तैनात एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थीं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं।

शिकायत मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित बीएलओ को इस बारे में चेतावनी दी। कुछ देर तक वहां स्थिति की जांच करने के बाद वह दूसरे बूथों का भी निरीक्षण करने के लिए निकल गए।

इस बीच पूरी मतदान प्रक्रिया पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर बनी हुई है। हालांकि इस आरोप को लेकर कुछ समय के लिए मतदान केंद्र पर तनाव की स्थिति बनी, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता