home page

सिलीगुड़ी में महाराष्ट्र के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 | 
सिलीगुड़ी में महाराष्ट्र के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


सिलीगुड़ी, 27 जुलाई (हि. स.)। महाराष्ट्र के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत चालक की पहचान लाल चांद के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चालक महाराष्ट्र से माल (अमरूद) लेकर सिलीगुड़ी पहुंचा था। इसके बाद वह बिधाननगर इलाके से अनानास लेकर जमशेदपुर जाने की तैयारी में था। इसी दौरान उसने बिधाननगर पेट्रोल पंप के सामने अपना वाहन खड़ा किया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अन्य सहकर्मियों ने चालक की तबीयत अचानक खराब देखी। उसे तुरंत बिधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर फांसीदेवा के बिधाननगर जांच केंद्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार