तृणमूल प्रधान सुनीता राय चक्रवर्ती ने अपने पद से दिया इस्तीफा
जलपाईगुड़ी, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता राय चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने राजगंज स्थित ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) कार्यालय में अपना त्यागपत्र जमा किया।
अपने इस्तीफे में सुनीता राय चक्रवर्ती ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह प्रधान के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रही है। इसी वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफे के अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर उन्होंने फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत की प्रधान का दायित्व संभाला था। अब उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

