home page

सुमित राय और अजीत माइती को 14 दिनों की जेल हिरासत

 | 
सुमित राय और अजीत माइती को 14 दिनों की जेल हिरासत


मेदिनीपुर, 06 अक्टूबर (हि. स.)। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को मेदिनीपुर अदालत में पेश किए गए अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय को न्यायाधीश ने 14 दिनों की जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। खड़गपुर लोकल थाने के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता अजीत माइती को भी मंगलवार को मेदिनीपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें भी 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया।

सुमित राय को शालबनी में जमीन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीन का अवैध रूप से रूपांतरण और बिक्री करने का आरोप है। इस मामले की जांच में मेदिनीपुर के पूर्व विधायक मृगेन हाजरा का नाम भी सामने आया है।

सीआईडी का दावा है कि 2018 से 2021 के बीच शालबनी में सरकारी जमीन से संबंधित कई अनियमितताएं हुई थीं। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के जुड़े होने की भी बात सामने आई है।

सुमित राय के खिलाफ शालबनी थाने में बालू कारोबार से संबंधित एक मामला भी दर्ज है। पुलिस का आरोप है कि रुपये लेकर उन्होंने क्षमता से अधिक बालू लदे वाहनों की आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि सुमित के मोबाइल फोन में अन्य लोगों के नाम पर लिए गए कई सिम कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता