home page

कोलकाता के बेहाला में तृणमूल पार्षद सुदीप पोल्ले गिरफ्तार

 | 
कोलकाता के बेहाला में तृणमूल पार्षद सुदीप पोल्ले गिरफ्तार


कोलकाता, 23 मई (हि.स.)। कोलकाता नगर निगम के 123 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद सुदीप पोल्ले को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। ठकुरनगर थाना पुलिस ने उन्हें बेहाला इलाके से हिरासत में लिया। उनके खिलाफ शनिवार को ही रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सुदीप बेहाला इलाके के प्रभावशाली तृणमूल नेताओं में गिने जाते हैं। वह 16 नंबर बोरो के चेयरमैन पद पर भी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की सत्यता मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आरोपित पार्षद को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर