home page

हुगली विमेंस कॉलेज में नवनियुक्त अध्यक्ष सुबीर नाग का पहला दौरा

 | 
हुगली विमेंस कॉलेज में नवनियुक्त अध्यक्ष सुबीर नाग का पहला दौरा


हुगली, 01 सितंबर (हि. स.)। हुगली विमेंस कॉलेज के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग ने पहली बार कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिसे उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया।

दौरे के दौरान सुबीर नाग ने कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कॉलेज की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक वातावरण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सुबीर नाग ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ कॉलेज के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और सभी संबंधित लोगों से सहयोग की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय