home page

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं


कोलकाता, 8 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सामाजिक माध्यम पर व्यक्तिगत संदेश साझा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने परम करुणामय ईश्वर से आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह आज 99 वर्ष के हो गए हैं और जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

उन्होंने 29 जून 2002 से 22 मई 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री के पद पर कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल आडवाणी को वर्ष 2024 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता