home page

कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठाने की मांग पर उप छात्रों का आंदोलन, उप प्राचार्य ने दिया इस्तीफा

 | 

कोलकाता, 11 सितंबर (हि.स.)। निर्धारित उपस्थिति नहीं होने के बावजूद छात्रों को परीक्षा में बैठने देने की मांग को लेकर गुरुवार रात छात्रों द्वारा किए गए घेराव के बाद उप प्राचार्य मोहम्मदी तरन्नुम ने उपप्राचार्य मोहम्मदी तरन्नुम ने अपने खुद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने लिखित इस्तीफे पर हस्ताक्षर किया। हालांकि, दोपहर एक बजे तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

घटना की शुरुआत बुधवार से हुई। उस दिन छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि 40 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कलकत्ता विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित उपस्थिति जरूरी है। कम उपस्थिति के कारण कई छात्रों को अगले वर्ष परीक्षा देने के लिए कहा गया है।

इस फैसले के विरोध में बुधवार को छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। एक छात्र ने आरोप लगाया कि कॉलेज का बुनियादी ढांचा उचित नहीं है और शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते हैं। छात्रों का दावा है कि इस मामले की जानकारी उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति को भी दी थी।

हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि कक्षाओं के समय में बदलाव से संबंधित सूचना जुलाई से ही कॉलेज की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी और छात्रों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद कई छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं रही।

इसी बीच गुरुवार को निर्धारित परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया कॉलेज प्रबंधन ने स्थगित कर दी। इसके बाद छात्रों का विरोध और तेज हो गया। छात्रों ने उपप्राचार्य समेत अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी रात घेरकर रखा। छात्रों की मांग थी कि उपप्राचार्य इस्तीफा दें और सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उपप्राचार्य मोहम्मदी तरन्नुम ने लिखित इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद एक छात्रा ने कहा, “पहले वह इस्तीफे का पत्र ई-मेल करें। इसके बाद हम प्रदर्शन समाप्त करेंगे।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता