home page

नदी में नहाने गया आठवीं का छात्र लापता, तलाश जारी

 | 

उत्तर दिनाजपुर, 01 मई (हि.स.)। स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक आठवीं कक्षा का छात्र डूबकर लापता हो गया। घटना के 12 घंटे बाद भी लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता छात्र नाम अब्दुल सलाम (13) है, जो स्थानीय स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। गुरुवार शाम हुई इस घटना से चोपड़ा के सोनापुर ग्राम पंचायत के गयाबाड़ी धर्मगछ इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार के अनुसार, सलाम घर से बकरियों के लिए घास काटने की बात कहकर अपने छोटे भाई के साथ निकला था। इसके बाद वह शितपाड़ा इलाके के पास डोक नदी में दोस्तों के साथ नहाने उतरा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। नदी किनारे मौजूद उसके छोटे भाई ने उसे डूबते देखा और तुरंत घर जाकर परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। बाद में सूचना मिलने पर चोपड़ा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, किशोर की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए है। हालांकि घटना के 12 घंटे बाद में लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार