home page

कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

 | 
कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए पेड़ से लटका मिला छात्र का शव


कोलकाता, 25 नवंबर (हि. स.)। महानगर कोलकाता के राजारहाट इलाके में एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। मृतक के कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगा हुआ था और पास में ही उसका मोबाइल फोन पड़ा मिला। मृत छात्र की पहचान पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर निवासी बर्शण जाना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वह राजारहाट के कालिकापुर स्थित आठघरा इलाके में एक बागानबाड़ी किराये पर लेकर रहता था। दो दिन पहले उसका एक मित्र उससे मिलने आया था। मंगलवार रात दोनों ने एक साथ कमरे में सोया था। शव बरामद होने के समय छात्र के कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगा हुआ था। पास में उसका मोबाइल फोन भी मिला है।

मिली जानकारी अनुसार, बुधवार सुबह जब मित्र की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसने पास के एक व्यक्ति को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचने पर बागानबाड़ी परिसर में एक पेड़ से छात्र का शव लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना पाकर राजारहाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उसकी कॉल सूची की जांच की जा रही है। इस मामले में छात्र के साथ मौजूद उसके मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता