हॉस्टल में छात्रा का फंदे से लटका शव बरामद
| Aug 20, 2026, 12:57 IST
कूचबिहार, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तरबंग कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल से छात्रा का फंदे से लटका शव बरामद होने से गुरुवार पुंडिबाड़ी में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तृषा साहा (23) के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह सिलीगुड़ी की रहने वाली थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुंडिबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुंडिबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुंडिबाड़ी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

