home page

सीएए को लेकर शरणार्थियों के लिए विशेष शिविर

 | 
सीएए को लेकर शरणार्थियों के लिए विशेष शिविर


सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (हि. स.)। संशोधित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद शरणार्थियों को नागरिकता आवेदन प्रक्रिया में सहायता देने के लिए एक अहम पहल की गई है। सिलीगुड़ी महानगर हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया।

यह शिविर नक्सलबाड़ी क्षेत्र में विवेकानंद सेवा भारती के सहयोग से विवेकानंद सेवा भारती कार्यालय में आयोजित किया गया।

शिविर में शरणार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई, साथ ही कम लागत में सीएए प्रक्रिया पूरी करने में मदद की गई।

संगठन के सदस्य आशीष पाल ने बताया कि यह पहल उन लोगों के लिए है, जो 2014 से पहले धार्मिक उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से भारत आए थे और अब नागरिकता प्राप्त करना चाहते है। इस शिविर में करीब 100 से अधिक शरणार्थियों ने आवेदन किया।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में नक्सलबाड़ी ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार