home page

विधानसभा कार्यालय से बिमान बनर्जी ने ली विदाई, कहा - विधायक के तौर पर आता रहूंगा

 | 
विधानसभा कार्यालय से बिमान बनर्जी ने ली विदाई, कहा - विधायक के तौर पर आता रहूंगा


कोलकाता, 05 मई (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद मंगलवार को स्पीकर बिमान बनर्जी ने विधानसभा कार्यालय से विदाई ले ली। जाते-जाते उन्होंने कहा कि जीत-हार लगी रहती है। हालांकि मैं विधायक के तौर पर विधानसभा आता रहूंगा।

जानकारी के अनुसार, स्पीकर बिमान बनर्जी मंगलवार दोपहर अचानक विधानसभा पहुंचे। उन्हें देखकर विधानसभा के अधिकारी उनसे मिलने आए। उन्होंने सबसे हालचाल पूछा। इसके बाद वे अपने कार्यालय गए, कुछ सामान और अपनी कुछ तस्वीरें लीं और कार में बैठकर विधानसभा परिसर से निकल गए। जाते समय उन्होंने कहा कि जीतना या हारना वक्त की बात है। लेकिन बतौर विधायक विधानसभा आते रहेंगे। हालांकि उनकी जगह बदल जाएगी। उन्हें प्रतिपक्ष सीट पर बैठना होगा।

उल्लेखनीय है कि हालिया विधानसभा चुनाव में बिमान बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले की बारूईपुर पश्चिम विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पुन: निर्वाचित हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा