home page

कोलकाता हवाई अड्डे से 60 लाख रुपये का सोना तस्करी का प्रयास विफल, गिरफ्तार युवक

 | 
कोलकाता हवाई अड्डे से 60 लाख रुपये का सोना तस्करी का प्रयास विफल, गिरफ्तार युवक


कोलकाता, 06 अगस्त (हि. स.)। कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोने की तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़ करते हुए बिधाननगर पुलिस के एनएससीबीआई थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजस्थान निवासी राम अवतार शर्मा के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को बैरकपुर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम एनएससीबीआई थाने की पुलिस ने हवाई अड्डे के घरेलू मालवाहक उड़ान क्षेत्र से बाहर निकल रहे एक स्कूटर सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उसके पास से कई सौ ग्राम चांदी भी बरामद हुई। बरामद आभूषणों में कई हार, कंगन और अंगूठियां शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सोना और चांदी कोलकाता के बड़ाबाज़ार ले जाए जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

मामले की जांच बिधाननगर पुलिस के एनएससीबीआई थाने द्वारा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय