सिलीगुड़ी में ‘चाय पे चर्चा’, परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ
सिलीगुड़ी, 01 मार्च (हि. स.)। सिलीगुड़ी के विधान मार्केट स्थित एक पारंपरिक चाय दुकान में रविवार सुबह आयोजित “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक शंकर घोष और सांसद राजू बिष्ट भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज कूचबिहार से पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाएगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर घबराहट बढ़ रही है। हालांकि
उन्होंने दावा किया कि आम जनता को इस मुद्दे से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ‘परिवर्तन यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर जनसंपर्क बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

