home page

कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, 12 नए वाहन शामिल

 | 
कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, 12 नए वाहन शामिल


सिलीगुड़ी, 07 अक्टूबर (हि. स.)। शहर में कचरा सफाई और कचरा परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम के बेड़े में 12 नए वाहन शामिल किए गए हैं। बुधवार को बाघाजतीन पार्क के सामने आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने इन वाहनों का औपचारिक उद्घाटन किया।

नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के बाद वाहनों को सफाई कार्य में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नगर निगम के अनुसार, नए वाहनों में चार अर्थमूवर और आठ डंपर शामिल हैं। इनका इस्तेमाल शहर के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण इलाकों से रोजाना एकत्र होने वाले कचरे को जल्द उठाकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में किया जाएगा।

मंत्री शंकर घोष ने कहा कि शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। करीब 4.42 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए इन 12 वाहनों के जुड़ने से नगर निगम की कचरा संग्रहण और परिवहन क्षमता बढ़ेगी। नए वाहनों के शामिल होने से कचरा संग्रहण और परिवहन के काम में तेजी आने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार