home page

सिलीगुड़ी कॉलेज बना डीसीआरसी सेंटर, चुनावी सामग्री वितरण का काम जारी

 | 
सिलीगुड़ी कॉलेज बना डीसीआरसी सेंटर, चुनावी सामग्री वितरण का काम जारी


सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (हि. स.)। कल राज्य में पहले चरण का मतदान है। उससे एक दिन पहले बुधवार सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

दार्जिलिंग जिले के मैदानी इलाके की तीन विधानसभा सीटों के लिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट रिसीविंग सेंटर (डीसीआरसी) सिलीगुड़ी कॉलेज को बनाया गया है। सिलीगुड़ी विधानसभा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्रों के लिए यहीं से मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट सहित चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है।

बुधवार सुबह से ही मतदान कर्मी केंद्र पर पहुंचने लगे और ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य जरूरी उपकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद वे चरणबद्ध तरीके से मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो रहे है।

वहीं, पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी भी सुबह से ही मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल और पुलिस को तैनात किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आज रात तक सभी मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार