home page

एबीवीपी की छात्र हुंकार महारैली 19 नवंबर को, दस हजार विद्यार्थियों को जुटाने का लक्ष्य

 | 
एबीवीपी की छात्र हुंकार महारैली 19 नवंबर को, दस हजार विद्यार्थियों को जुटाने का लक्ष्य


सिलीगुड़ी, 07 नवंबर (हि.स.)। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगामी 19 नवंबर को सिलीगुड़ी में छात्र हुंकार महारैली आयोजित करेगी। महारैली बाघाजतिन पार्क से एसडीओ कार्यालय तक निकाली जाएगी। शनिवार को संगठन कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई।

एबीवीपी के अनुसार, उत्तर बंगाल के 12 सांगठनिक जिलों से करीब दस हजार छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे। संगठन की योजना इस आंदोलन को दक्षिण बंगाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों तक फैलाने की भी है।संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेन-जी आंदोलन के नाम पर कुछ राजनीतिक दल देश में अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेशी ताकतों के प्रभाव से अराजकता फैलाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश सचिव द्वीप दत्त, अदिति विश्वास, अनिकेत दे और महानगर सचिव सौगत दास सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार