कनकपुर पांच स्टार बॉयज क्लब की श्यामा पूजा का विधायक विमान घोष ने किया उद्घाटन
हुगली, 08 नवंबर (हि. स.)। जिले के पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कनकपुर 5 स्टार बॉयज क्लब की ओर से आयोजित श्यामा पूजा का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पुरशुरा के विधायक विमान घोष उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ने पूजा में शामिल होकर मां श्यामा से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने पूजा आयोजकों, क्लब के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विधायक विमान घोष ने कहा कि मां श्यामा के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने श्यामा पूजा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पूजा को लेकर रविवार को कनकपुर 5 स्टार बॉयज क्लब परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

