home page

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

 | 
पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन


हुगली, 21 मई (हि.स.)। गैर सरकारी संस्था श्री नारायण सेवा संस्थानम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 तक महेश्वरी भवन के चतुर्थ तल पर किया गया है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन के तहत गुरुवार दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में ललिता सिंह उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर भागवत काबरा, शशि सिंह झा, मनोज सिंह, महाबीर पसारी, राम अवतार मालिनी, लालचंद पारीख, दामोदर झंवर, आनंद भाबड़ा, बिनोद खेमका तथा शरद गौतम समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

संस्था के संस्थापक अजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय