home page

शिशु मंगल घोटाला : तृणमूल नेता विशु धर गिरफ्तार, अदालत में हुई पेशी

 | 
शिशु मंगल घोटाला : तृणमूल नेता विशु धर गिरफ्तार, अदालत में हुई पेशी


कूचबिहार, 25 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में कथित “शिशु मंगल” फंड घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दिनहाटा के तृणमूल नेता और शहर ब्लॉक अध्यक्ष विशु धर को पुलिस ने मालदा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस समिति के फंड में करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। जांच के क्रम में बुधवार देर रात दिनहाटा स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई, जहां परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उनके बेटे से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मालदा में उनकी लोकेशन ट्रेस की और वहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके। विशु धर को पूर्व मंत्री मंत्री उदयन गुहा का करीबी माना जाता है, जिससे इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार