नक्सलबाड़ी में तृणमूल प्रत्याशी शंकर मालाकार ने संभाली चुनावी कमान, चाय बागान से शुरू किया प्रचार
सिलीगुड़ी, 18 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के उम्मीदवार शंकर मालाकार ने नाम घोषित होने के अगले ही दिन बुधवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत किया।
शंकर मालाकार ने नक्सलबाड़ी के अटल चाय बागान पहुंचकर श्रमिकों के बीच जनसंपर्क किया और उनसे समर्थन व वोट की अपील की। उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के साथ एक रैली भी निकाली।
इस दौरान शंकर मालाकार ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की विकास योजनाएं घर-घर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने क्षेत्र में कोई खास काम नहीं किया।
तृणमूल प्रत्याशी ने दावा किया कि इस बार चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
उनके इस बयान के बाद माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक मुकाबला और तेज होने के संकेत मिल रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

