home page

महासप्तमी पर लेक कालीबाड़ी पहुंचे शमिक भट्टाचार्य, राज्य की शांति और समृद्धि की कामना की

 | 
महासप्तमी पर लेक कालीबाड़ी पहुंचे शमिक भट्टाचार्य, राज्य की शांति और समृद्धि की कामना की


कोलकाता, 17 अक्टूबर (हि. स.)। दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू स्थित लेक कालीबाड़ी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन करने पहुंचते हैं। दुर्गापूजा की महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की।

लेक कालीबाड़ी की प्रमुख देवी मां दक्षिणाकाली हैं। भक्त उन्हें मां करुणामयी के नाम से भी जानते हैं। मंदिर पहुंचने पर शमिक भट्टाचार्य ने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के मुख्य सेवायत निताईचंद्र बसु भी उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सेवायत के हाथों देवी के चरणों में पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मां से राज्य की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की।

इसके बाद शमिक भट्टाचार्य लेक कालीबाड़ी के उद्यान में आयोजित दुर्गापूजा मंडप में भी पहुंचे। उन्होंने महासप्तमी की आरती में हिस्सा लिया और मां दुर्गा की आराधना की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में पहले दुर्गापूजा का आयोजन स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता