शालीमार-मुंबई के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, खड़गपुर सहित छह स्टेशनों पर ठहराव
कोलकाता, 18 नवंबर (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलेगी। इसके मार्ग में दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत छह प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
बुधवार शाम रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08060 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष 19 नवंबर 2026 को शालीमार से रात नौ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रा के तीसरे दिन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार विशेष 21 नवंबर 2026 को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी 22 नवंबर को रात नौ बजे शालीमार पहुंचेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में इस विशेष ट्रेन का ठहराव संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर होगा। इन स्टेशनों पर ठहराव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को मुंबई की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

