home page

बैंडेल केंद्रीय विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान, विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुबीर नाग

 | 
बैंडेल केंद्रीय विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान, विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुबीर नाग


हुगली, 23 सितंबर (हि. स.)। हुगली के बैंडेल रेलवे कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विचार-विमर्श किया।

विधायक ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं के सुझाव और विचार सुने। विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर में सुधार और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए किस तरह और प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर भी चर्चा हुई।

विधायक ने कहा कि शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

विधायक के विद्यालय दौरे और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संवाद को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय